Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में नये डीएम ने संभाला कार्यभार

New DM takes charge in Basti



बस्ती 26 जून। रवीश गुप्ता ने बस्ती पहुंचकर बुधवार देर शाम को जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। वे इससे पूर्व उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन के विशेष सचिव पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 


इसके बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी, मनोज प्रकाश, पीडी राजेश झा, डीपीआरओ रतन कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, सूर्यलाल, बजरंग बली पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

New DM takes charge in Basti

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad