डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र DM gave appointment letters to Gram Panchayat officers
बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में नवचयनित अधिकारियों को विधायक महादेवा दूधराम, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. तथा प्रतिनिधिगण हरीश सिंह व गुलाब सोनकर की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने नवचयनित अधिकारीयों को शुभकामना देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यो का निर्वहन निष्पक्षता व पूर्णमनोयोग से करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, डीपीएम, एडीपीएम, डीपीसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन डीपीसी राजा शेर सिंह द्वारा किया गया।

.jpeg)











Post a Comment
0 Comments