निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Children receiving free education undergo health check-up
बस्ती, 10 नवम्बर। ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, आवास-विकास कालोनी, कटरा बस्ती की शाखा मरहा (गोटवा) पर निशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहे गरीब बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। होम्योपैथिक फिजिशियन डा. डॉ0 अनिल पाण्डेय ने बच्चों को साफ सफाई के तरीके बताये। सालेहा, अंकुश, आलिया, आयत, सूरज, समायरा, आयूष, सना, गुलिस्ता, आरसी, सिद्रा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शाखा प्रमुख नाजिया ने गीता की पुस्तक भेंट कर डाक्टर का स्वागत किया। प्रबंधक, अध्यक्ष आरती जायसवाल ने कहा कि समय समय पर हमारी समस्त शाखाओं के बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के समय प्रा0शि0 संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने संस्था की तरफ से मासिक प्रोत्साहन राशि का चेक शाखा प्रमुख नाजिया को भेंट किया।













Post a Comment
0 Comments