मंदबुद्धि मासूम संग बलात्कार, आरोपी ने नाजुक अंगों को दांत से काटा
यूपी डेस्कः जिला रामपुर में 10 साल की मंदबुद्धि दलित लड़की से दरिंदगी हुई है। ये लड़की कल रात लापता हुई थी। आज सुबह खेत में न्यूड मिली। दरिंदगी का आलम ये है कि शरीर का कोई अंग नहीं बचा, जहां दांत से काटने के निशान न हों। प्राइवेट पार्ट लहूलुहान था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैफनी क्षेत्र में हुई इस वारदात में आरोपी ने बच्ची को अधमरी हालत में खेत में फेंक दिया था।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शरीर और निजी अंगों पर चोट के निशान, कटे और जलने के निशान मिले हैं। पुलिस ने तत्काल पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों से 24 वर्षीय दान सिंह की पहचान आरोपी के रूप में हुई। वह खरसोल गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने जब आरोपी की घेराबंदी की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Post a Comment
0 Comments