Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुजफ्फरनगर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ मौलवी ने किया गलत काम



मुजफ्फरनगर में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ मौलवी ने किया गलत काम
यूपी डेस्कः
मुजफ्फरनगर जिले में एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना एक मदरसे में हुई है, जहां पढ़ाने वाले एक मौलवी ने लड़की के साथ गलत काम किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की को पढ़ाने के बहाने मदरसे में लाया गया था। 


इसके बाद आरोपी शिक्षक सद्दाम हुसैन ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके बाद, पुलिस ने आरोपी को नई मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी उसे पढ़ाने के नाम पर मदरसे में लाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad