Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

57 कर्मियों का म्युचुअल ट्रांसफर होने पर दी गई विदाई



57 कर्मियों का म्युचुअल ट्रांसफर होने पर दी गई विदाई
बस्ती 14 जुलाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में कार्यरत विभिन्न संवर्ग से 57 कर्मियों का म्युचुअल ट्रांसफर होने पर शनिवार को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ शाखा बस्ती द्वारा स्थानान्तरित कर्मियों के विदाई समारोह का आयोजन संगठन के जिला कार्यालय ब्लॉक रोड पर किया गया। सभी को फूल माला पहनाकर विदाई की गयी।


संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह स्थानांतरण आपके एवं आपके परिवार के लिए अपार सफलता लेकर आए। भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमसब आप सभी म्युचुअल स्थानांतरण पर विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह क्षण भावुक कर देने वाला है लेकिन खुशी इस बात है कि आपसभी को अपने जनपद या जनपद के करीब पहुंच जा रहे हैं। जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि आपसभी की यादें हमसबके बीच रहेगी आप सभी याद करते रहिएगा।


जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि आपसभी की कमी खलेगी लेकिन हमसभी को विश्वास है कि आपके लिए आगे औऱ भी शानदार चीजें इंतजार कर रही हैं। आपसभी को दुनिया की सारी खुशियाँ और सफलता मिले। हम सब आपसभी के उज्ज्वल भविष्य और नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष निरंकुश शुक्ला, प्रचार मंत्री दीपिका पाण्डेय, संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, राजकुमार त्यागी, संदीप, अमित कुमार मौर्या, प्रीती, जयंती गुप्ता, सौम्या गौतम, कल्पना मौर्या, प्रियंका यादव, कोमल, सतीश कुमार, सत्यभामा, प्रियंका रानी मिश्रा, राहिन प्रवीन, मीनू यादव, संजना सिंह, संगीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad