Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एलपीजी (LPG) किल्लत का असर एमडीएम पर भी



एलपीजी किल्लत का असर एमडीएम पर भी
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)
रुधौली विकास क्षेत्र मे एलपीजी की किल्लत का असर अब मिड डे मील योजना पर दिखने लगा है। स्कूल छोड़कर शिक्षक एलपीजी की लाइन लगाये गैस एजेंसियों पर नजर आ रहे हैं। मिड-डे मील व्यवस्था की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम और अफसरों के दावों पर सवाल खड़े कर दिया हैं। केरौना क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर के लिए लगातार कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक गैस उपलब्ध नहीं हो पाई। स्थिति इतनी गंभीर है कि शिक्षक पढ़ाई छोड़कर गैस के इंतजाम में लगे हैं। 


जब इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक सौरभ से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा। वहीं, अध्यापक का कहना है कि “आज-कल” का आश्वासन देकर लगातार टाला जा रहा है, जबकि विद्यालय में गैस पूरी तरह समाप्त होने की कगार पर है। यह भी बताया कि सोर्स और पहचान का इस्तेमाल करने के बावजूद गैस नहीं मिल पाई। 


खाद्य पूर्ति निरीक्षक से सन गैस एजेंसी बस्ती के मालिक की फोन पर बात होने के बाद भी उन्हें दो दिन बाद का समय दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह समस्या सिर्फ एक विद्यालय तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार जनपद के कई विद्यालय इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि जब शिक्षक गैस के लिए भटकेंगे, तो बच्चों की पढ़ाई और पोषण का क्या होगा ? संबंधित विभाग और प्रशासन आखिर कब जागेगा?


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad