Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परिवार संग रामलला का दर्शन करेंगे अखिलेश यादव


परिवार संग रामलला का दर्शन करेंगे अखिलेश यादव
अयोध्या, उ.प्र.।
12 दिसम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव परिवार संग रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता पवन पांडे ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम मे यह बात कही है। दरअसल राममंदिर निर्माण के बाद अखिलेश ने अभी तक रामलला का दर्शन नही किया। अब उनके आगमन की घोषणा के बाद सियासी घमासान मच गया है। 

सपा नेता पवन पांडे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक होगा। पूरा दिन अखिलेश यादव अयोध्या में बिताएंगे। राम मंदिर दर्शन के पहले अखिलेश यादव हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करेंगे। अयोध्या के साधु-संतों से अखिलेश यादव मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता पवन पांडे से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बारे में आपको बहुत बड़ी ब्रेकिंग दे रहा हूं। 

अखिलेश जी 12 दिसंबर को राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले वह हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान अखिलेश जी साधु-संतों से मिलेंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने अखिलेश यादव से अयोध्या आने पर सबसे पहले कारसेवकों से माफी मांगने को कहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad