Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैंगस्टर ने इलाज के दौरान बनवाई रील, दो पुलिसकर्मी सस्पेन्ड

गैंगस्टर ने इलाज के दौरान बनवाई रील, दो पुलिसकर्मी सस्पेन्ड




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले में पुलिस की साख दांव पर लगी हुई है। एक सप्ताह में तीन कत्ल के अलावा अपहृता को बरामद करने के लिए उसकी मा से लिये गये पैसे से यहां की पुलिस द्वारा हवाई जहाज की यात्रा का आनंद उठाना एवं गैगस्टर जैसे खतरनाक अभियुक्त का पुलिस की मौजूदगी में ईलाज के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला देवरिया पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने के लिए पर्याप्त है।


ताज़ा प्रकरण में जिला मुख्यालय पर स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक गैंगस्टर का अभियुक्त नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव ने ईलाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अपना वीडियो बनवाकर वायरल करवा दिया। अभियुक्त नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का यह वीडियो जब इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगा तब देवरिया पुलिस नींद से जागी। मामला उजागर होने के बाद अपनी इज्जत बचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को इस मामले में लापरवाह सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही रील बनाने वाले दो आरोपियों कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम देवरिया लच्छी निवासी गोलू यादव और ट्यूवेल कालोनी निवासी अतुल राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि जिले के सुरौली थानाक्षेत्र के भरौली गांव निवासी गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार और लार पुलिस के बीच बीते 24 जुलाई दिन बुधवार की सुबह तीन बजे मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में अभियुक्त के बांए पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे पुलिस अभिरक्षा में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में लाया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक उसी दौरान गैंगस्टर के दो साथियों ने उसके इशारे पर उसका वीडियो शूट किया और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस मामले में रविवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उ0नि0 कुन्दन पटेल, आरक्षी रवीन्द्र प्रताप यादव एवं आरक्षी अमित यादव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad