Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज



बस्ती, 29 जुलाई।
रुधौली नगर पंचायत क्षेत्र की एक विवाहिता का मोहल्ले के ही एक युवक ने चोरी से अश्लील वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नही अश्लील वीडियों को उसकी ससुराल में भेज दिया। अब विवाहिता की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके वार्ड के जुबेर अहमद ने चोरी से उसकी गंदी वीडियो बना लिया। 


वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे गाली और धमकी दी। बताया कि उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई है और वह गर्भवती भी है। 7-8 माह पूर्व आरोपी द्वारा गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए न केवल बलात्कार किया गया बल्कि वीडियो बनाकर उसकी ससुराल वालों को भी आरोपी ने भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूटने के कगार पर आ गई है। महिला ने गांव की ही एक महिला और उसकी पुत्री, पति व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad