Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नर्तकियों को पिस्टल की नोक पर उठा ले गये थे भाजपा नेता और उसके साथी, 5 गिरफ्तार

नर्तकियों को पिस्टल की नोक पर उठा ले गये थे भाजपा नेता और उसके साथी, 6 गिरफ्तार Dancers were taken away at pistol point by BJP leader and his associates, 6 arrested



यूपी डेस्कः
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में रविवार की रात में भाजपा नेता का बंटा अपने साथियों की मदद से पिस्टल की नोक पर बंगाल से आईं दो नर्तकियों को उठा ले गया। ये नर्तकियां स्थानीय आर्केस्ट्रा में काम करने आई थीं। घटना की सूचना मकान मालिक ने डायल 112 पर दी। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही दोनों डांसर्स को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाते हुये शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। 


यह घटना रविवार देर रात की रामकोला क्षेत्र के गोबराही चौराहे से लगभग 10 किलोमीटर दूर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गणेश चौक पर हुई। दबंग जबरदस्ती डांसर्स को एक बर्थडे पार्टी में ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नागेन्द्र यादव पुत्र कुशहर यादव, अश्वन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह, कृष तिवारी पुत्र काशी तिवारी, आर्थक सिंह पुत्र आदित्य प्रताप सिंह, अजीत सिंह पुत्र बृजनारायण सिंह और डॉ विवेक सेठ है। आरोपियों में शामिल आर्थक सिंह भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। 


बता दें, आदित्य प्रताप सिंह भाजपा पार्टी से विधानसभा चुनाव में कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनको टिकट नहीं मिला था। उनका नाम बरही स्टेट इलाके के बड़े लैंडलॉर्ड में आता है। रविवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र में बंगाल से आईं दो डांसर्स को उनके आवास से जबरन उठाकर टोयोटा, फार्च्यूनर गाड़ी से ले जाया गया। इस दौरान दबंगों ने हवाई फायरिंग भी की। वहीं जिस किराए के मकान में दोनों डांसर्स रहती हैं, उसमें तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मकान मालिक मैनुल्लाह ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को सूचना दी। 


मकान मालिक मैनुल्लाह ने बताया, “रात में मेरे किराएदार का फोन आया कि कुछ लोग घर का फाटक तोड़ रहे हैं। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। मैंने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि डांसर्स को बुक किया था, लेकिन अब ये नहीं जा रहीं। मैंने उन्हें समझाया कि जबरन ले जाने का तरीका गलत है, लेकिन वे नहीं माने और दोनों को उठा ले गए। इसके बाद मैंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। दो घंटे के भीतर ही गणेश चौक पर दबिश दी। पुलिस ने दोनों को मौके से सुरक्षित बरामद किया और घटना में शामिल छह आरोपियों को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad