कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज FIR registered against BJP leader for making indecent remarks on Congress leader Pankhuri Pathak
बस्ती, 23 अक्टूबर। राजनीतिक बयानबाजी में लोग मर्यादा भूल रहे हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन रहा है जहां लोग कुछ भी लिखने से परहेज नही कर रहे हैं। हालांकि पुलिस और कानून अपना काम कर रहा है। सवाल ये है कि ये जुबानी जंग आखिर कहां जाकर रूकेगी। बस्ती जिले में भाजपा नेता लखनपुरवा, रूधौली निवासी शुभांग दुबे ने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक के खिलाफ ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसको लेकर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष तिगोडिया रूधौली निवासी जामिर अहमद ने रूधौली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। जामिर अहमद की तहरीर के आधार पर रूधौली पुलिस ने भाजपा नेता शुभांग दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
Post a Comment
0 Comments