नोयडा में थाना प्रभारी पर वायरलेस सेट गबन करने का मुकदमा दर्ज Case registered against police station incharge in Noida for embezzling wireless set
दिल्ली एनसीआर, राज्य संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक थाना प्रभारी पर वायरलेस गबन करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। ये केस थाना फेस-1 के ही एक हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया है। दरअसल, सेंट्रल जोन में वर्तमान में फेस-3 थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे के खिलाफ नोएडा जोन के थाना फेस-1 में बीती रात केस दर्ज हुआ है।
आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने थाना प्रभारी को 25 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर जाते दौरान पिस्टल और वायरलेस का हैंडसेट सरकारी खाते से दिया था। लंबे समय बाद भी थाना प्रभारी ने वायरलेस सेट वापस नहीं किया। ध्रुव भूषण दुबे पूर्व में थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-24 के थाना प्रभारी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह थाना फेस-3 के थाना प्रभारी है। डीसीपी नोएडा जोन रामबदन ने बताया कि मार्च-अप्रेल महीने में एक हैंडसेट गुम हो गया था। गुम होने की जानकारी पता चला तो सोमवार को अमानत में ख़यानत का केस दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।













Post a Comment
0 Comments