Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जमीन बेंचने को तैयार नही थी नानी, नाती ने रची हत्या की साजिश, पुलिस ने दबोचा

जमीन बेंचने को तैयार नही थी नानी, नाती ने रची हत्या की साजिश, पुलिस ने दबोचा Grandmother was not ready to sell the land, grandson conspired to murder, police caught him




बस्ती, 23 अक्टूबर। नानी की देखभाल करने का बहाना बनाकर अपने घर लाने के बाद नाती, उसके पिता और पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस और परिजनों को गुमराह करते हुये बताया कि घर में फिसलने से उनके सिर में चोट लगी और मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे, शव देखकर हत्या की आशंका हुई तो पुलिस को तहरीर दी। नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। 


पुलिस ने आरोपी नाती और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतका का दामाद अभी फरार है। दरअसल सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की पड़िया निवासी राधिका देवी (65) का कोई पुत्र नही था। उन्होने थाना कोतवाली के अमरूतहिया निवासी माता प्रसाद पाठक के नाम अपनी चल अचल संपत्ति की वसीयत कर दी थी। 16 अक्टूबर की दोपहर में माता प्रसाद पड़िया आया और यह कह कर अपनी नानी को लेकर चला गया कि हमारे यहां इनका अच्छी तरह से देखभाल होगी। दो दिन बाद यानी 18 अक्टूबर को उन्होंने फोन किया कि नानी अब नहीं रहीं। 



पड़िया गांव निवासी परागदत्त पुत्र हरिवंश पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर हम लोग तत्काल निजी साधन से पहुंचे तो देखा कि शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। हम लोग शव को लेकर अपने गांव चले आए। अच्छी तरह देखा तो भाभी के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। जो कि फिसल कर गिरने के नहीं, ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से मारे जाने के लग रहे थे। इसके बाद सिद्धार्थनगर में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। मामला कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर होने के बाद इसकी विवेचना इंस्पेक्टर कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने शुरू की। 


साक्ष्यों के आधार पर इन सभी लोगों की संलिप्ता उजागर हुई। घटना को लेकर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया नानी की हत्या में शामिल माता प्रसाद पाठक, उनकी पत्नी संध्या पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें अभी अष्टभुजा पाठक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जांच में पता चला कि वह अपनी नानी से जमीन को बेचने के लिए बार-बार कह रहा था। लेकिन वह तैयार नहीं थीं, वो कहती थीं कि तुम ज्यादा परेशान करोगो तो सब कुछ अपने पति के भाइयों को लिख दूंगी। इसके चलते तीनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad