Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धू धू कर जल रही थी फॉर्च्यूनर कार, अंदर मिली प्रापर्टी डीलर की लाश

धू धू कर जल रही थी फॉर्च्यूनर कार, अंदर मिली प्रापर्टी डीलर की लाश Fortuner car was burning, dead body of property dealer found inside.



यूपी डेस्कः
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार देर रात एक फॉर्च्यूनर कार (यूपी 14 जीसी 3609) जलकर राख हो गई। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की जली हुई लाश बरामद हुई है। प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख का है। कार सड़क से करीब 100 मीटर अंदर झाड़ियों में मिली। 


कार को जलते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,तो देखा एक युवक मुंह के बल कार में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस के मुताबिक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार जलते हुए मिली। बरामद शव की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि संजय की हत्या करने के बाद उनकी गाड़ी में आग लगा दी गई, ताकि यह हादसा लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग को बुझाकर प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad