बेटी के अपहरण, हत्या मामले में पुलिस के रवैये से परेशान दंपती ने की सुसाइड की कोशिश
Frustrated by the police's attitude in the daughter's kidnapping and murder case, the couple attempted suicide
यूपी डेस्कः मेरी बेटी का तीन पहले बदमाशों ने किडनैप कर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ की और सांठगांठ के बाद उन्हे छोड़ दिया। सरकार और व्यवस्था से नाराज लोग सुसाइड करने जैसा खौफनाक कदम उठा रहे हैं। समाज के लिये इससे दुर्भाग्यूपर्ण कुछ नही होगा। ताजा मामला कानपुर का है।
यहां पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शुक्रवार दोपहर दंपती ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी तुरन्त सक्रिय हुये और उन्हे बचा लिया। इस दौरान कमिश्नर दफ्तर परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। दंपती ने बताया-गुंडों ने दिनदहाड़े उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। आशंका है कि बेटी को किडनैप करने के बाद मर्डर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। बिल्हौर थाने में सुनवाई नहीं होने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
मान निवादा उत्तरीपुरा बिल्हौर के रहने वाले राकेश दुबे ने बताया- उनकी बेटी 31 अगस्त 2024 को बिल्हौर के खेरेश्वर मंदिर के सरैया घाट पर दीपदान करने गई थी। इसके बाद उनकी वह लापता हो गई। उन्होंने बिल्हौर थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उनकी बेटी मंदिर से निकलने के बाद ई-रिक्शा से जाते हुए देखी गई। ई-रिक्शा का पीछा एक काली स्कॉर्पियो कर रही थी। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बेटी को किडनैप करने के बाद मर्डर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने मामले में जांच बैठा दी है। थानेदार से युवती के गुमशुदगी को लेकर पूरी आख्या तलब की है। संबंधित एसीपी को मामले में जांच का आदेश दिया है।













Post a Comment
0 Comments