Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा विधायक पर गैंगरेप एवं करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

भाजपा विधायक पर गैंगरेप एवं करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
BJP MLA accused of gang rape and grabbing land worth crores

यूपी डेस्कः बदायूं में भाजपा विधायक हरीश शाक्य के खिलाफ कोर्ट ने गैंगरेप और करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। उनके अलावा 16 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें हरीश के दो सगे भाई भी फंसे हैं। विधायक के खिलाफ शिकायत करने वाले का आरोप है कि गांव बुधवाई में पूनम लॉन के पास उसके पिता ने काफी समय पहले जमीन खरीदी थी। यह इलाका सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आता है। उस वक्त पिता ने दादी और मां के नाम बैनामा कराया था। बाद में दादी ने वसीयत कर यह जमीन पिता के नाम कर दी थी। 


जमीन की कीमत करोड़ों में है। क्योंकि, वहां इस समय महज एक बीघा जमीन ही 80 लाख रुपए में है। कादराबाद के रहने वाले हरीश शाक्य निवासी बिल्सी से विधायक चुने गए। विधायक के भाई सतेंद्र शाक्य और धर्मपाल शाक्य हैं। विधायक के नेतृत्व में संपत्तियों पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक गैंग बनाया है। इस गैंग के सदस्यों ने शिकायतकर्ता से कहा कि हरीश शाक्य यह जमीन खरीदना चाहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लोग विधायक से मिलने उनके आवास पर गए। वहां बताया कि कुल जमीन की कीमत 17 करोड़ 38 लाख 40 हजार रुपए है। इसके बाद तय हुआ कि जमीन 16 करोड़ 50 लाख में खरीदी जाएगी। जमीन की कीमत का 40 फीसदी इकरारनामे के वक्त दिया जाएगा। 


बाकी का पैसा बैनामे के वक्त देना है। इसके बाद हरीश शाक्य की ओर से एक लाख रुपए बतौर बयाना दिलाया गया। इसके बाद से ही इकरारनामे का दबाव बनाया जाने लगा। इकरारनामा नहीं करने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के चचेरे भाई को उठवा लिया और उसे प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर 5 अगस्त, 2022 को चचेरे भाई ने आत्महत्या कर ली। इसकी शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच, विधायक ने शिकायतकर्ता की चाची को जमीन में हिस्सा देने के नाम पर अपने साथ मिला लिया। चाची ने शिकायतकर्ता और उसके पिता के खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन दूसरे बिल्डर को बेचने की कोशिश की, लेकिन विधायक के लोगों ने उसे जमीन नहीं बेचने दी। 


साथ ही चचेरे भाई की पत्नी की ओर से गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया गया। नतीजा यह हुआ कि जमीन बचाने के लिए पैरवी नहीं की जा सकी। इस बीच पुलिस ने भी 3 दिन तक शिकायतकर्ता को कस्टडी में रखकर पीटा। बाद में विधायक की गैंग के लोग उसे अपने साथ ले गए और प्रताड़ित किया। इसी बीच कई अन्य एग्रीमेंट शिकायतकर्ता और उसके पिता से कराए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी से विधायक समेत उनके साथियों ने गैंगरेप भी किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि हमें मीडिया के माध्यम से पता लगा है। पूरा मामला सामने आने पर कुछ बता पाएंगे। हरीश शाक्य भाजपा से काफी लंबे समय से जुड़े हैं। 2022 में वह खुद बिल्सी से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad