Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय के गेट पर महिला ने किया सुसादड का प्रयास

भाजपा कार्यालय के गेट पर महिला ने किया सुसादड का प्रयास
लखनऊ, उ.प्र.।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय के गेट पर मंगलवार को एक महिला ने खुद को आग लगा लिया। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला ने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। 


घटना हजरतगंज कोतवाली की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अंजना तिवारी यूपी के महाराजगंज के रहने वाली है. जिसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच डाइवोर्स हो गया था। महिला ने धर्म परिवर्तन करके आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई थी। शादी के बाद आसिफ रजा सऊदी चला गया था। महिला की माने तो आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और स्थानीय पुलिस सुनवाई नही कर रही थी। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बीजेपी के गेट नंबर 2 पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी। लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। डीसीपी, एडीसीपी  इंस्पेक्टर हजरतगंज समेत तमाम पुलिस के अधिकारी सिविल अस्पताल पर पहुचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad