Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में स्वामी प्रसाद का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार

बस्ती में स्वामी प्रसाद का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तार



बस्ती, 02 अप्रैल।
अपना जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज बस्ती पहुंचे। उन्होने मालवीस रोड स्थित एक मैरेज हाल में पार्टी पिछड़ा-अति पिछड़ा सम्मेलन को सम्बोधित किया। उनके आगमन पर बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के नेता मनमोहन त्रिपाठी ने पहले ही आगाह किया था कि स्वामी प्रसाद के बस्ती आगमन पर विरोण दर्ज करायेंगे। त्रिपाठी का आरोप है कि मौर्य हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े वन चौराहे से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad