Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज से आया हैरान करने वाला मामला, तीन बच्चों को छोड़ आशिक के साथ चली गई मां

महराजगंज से आया हैरान करने वाला मामला, तीन बच्चों को छोड़ आशिक के साथ चली गई मां
यूपी डेस्कः
महराजगंज जिले से हैरान करने वाला प्रकरण सामने आया है। यहां गर्मी से परेशान होकर पति छत पर सोने चला गया और उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर के अंदर बुला लिया। महिला तीन बच्चों की मां है। यह मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। पति के छत पर जाते ही, पत्नी ने मौका पाकर अपने आशिक को घर बुला लिया। 


दोनों एक कमरे में थे, तभी अचानक घर में कोई वस्तु गिर गया और तेज आवाज हुई। अवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और पति नींद से जाग गयो। पति तुरंत नीचे कमरे की ओर दौड़ा, लेकिन कमरे के अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। पति अपने आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पति तुरंत शोर मचाने लगा। मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 


पुलिस महिला और उसके प्रेमी को तुरंत थाने ले आई। पति और परिवार के अन्य सदस्य भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में बातचीत शुरू हुई तो महिला ने साफ तौर पर कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने किसी भी हालत में पति के पास वापस जाने से इनकार कर दिया। महिला अपना शेष जीवन अपने प्रेमी के साथ ही बिताने की जिद पर अड़ गई। अपनी मां को किसी और के साथ जाने की बात सुनकर, महिला के तीनों बच्चे फूट-फूट कर रोने लगे। 


लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। मजबूर पति ने पुलिस की मौजूदगी में बच्चों को अपने साथ रखने का निर्णय लिया और पत्नी को उसके आशिक के साथ जाने दिया। पति ने भारी मन से कहा, “अगर मेरी पत्नी को मेरे साथ नहीं रहना है, तो मैं उसे जबरदस्ती नहीं कर सकता। मैं अपने बच्चों को पाल लूंगा। लेकिन एक बात जरूर कहूंगा कि मां के बिना उनका बचपन अधूरा रह जाएगा।“ इस मामले में एसपी सोमेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों के बालिग होने के चलते उन्हें साथ जाने दिया गया है। इस फैसले में दोनों पक्षों की सहमति भी थी।


जरा सोचिये

जिस आशिक के साथ तीन बच्चों की मां ने जीवन बिताने का फैसला किया है उसे सोचना चाहिये कि इस महिला के लिये रिश्ते मायने नही रखते। शरीर की भूख और मिल्कियत ऐसी महिलाओं को प्रभावित करती है। पूरे घटनाक्रम पर सक्षिप्त टिप्पणी की जाये तो यह कहा जा सकता है कि जो महिला मां के रिश्ते का कद्र नही कर सकती वह किसी के लिये भरोसेमंद नही हो सकती।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad