Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं मड़वानगर के लोग, अफसर तमाशाई बने



जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं मड़वानगर के लोग, अफसर तमाशाई बने

बस्ती, 11 जून। महीनों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे मड़वानगर मोहल्ले के लोगों को समस्या के हल की उम्मीद जगी है। दरअसल ईओ नगरपालिका ने स्थनीय निरीक्षण कर समस्याके निदान हेतु ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। नगर पालिका से सटे, मड़वानगर मोहल्ले से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर पुरानी डेयरी के निकट करीब 400 मी. सड़क हमेशा जलमग्न रहती है। 


यहां लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होता है। मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त से पहले ही मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने मौके का निरीक्षण कर नगर पालिका ईओ को इसका निस्तारण करने को कहा था। 09 जून को ईओ नगर पालिका, मौक़े पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों और प्रधान के साथ निरीक्षण किया समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र और ग्राम पंचायत दोनों एक ही रूट पर है। नगर पालिका की नाली सही कराकर जल निकासी की व्यवस्था की जा सकती है।


समस्या आज भी यथावत है, वहां के नागरिकों का धैर्य टूट रहा है, जल निकासी की व्यवस्था दो तरफ से है एक नेबुलवा ताल, दूसरे सीधे रौता कल्पना मोड़ की तरफ। दोनों तरफ के लोग विवाद पर उतारू हैं। नागरिकों का कहना है कि अधिकारी आते हैं आश्वासन देकर कोटा पूरा कर चले जाते हैं, ग्राम प्रधान काम नहीं कराना चाहते हैं, जल जमाव से सड़न पैदा हो रहा है। बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। आने जाने में भी घोर सामना करना पड़ रहा है। समस्या का जल्द नही हुआ तो बात ऊपर तक जायेगी। अमरेश शुक्ला, सुनील पाण्डे, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, विवेक कुमार, सतीश कुमार श्रीवास्तव, आशीष गौतम, हर्ष, मनीष चौधरी, गुलाब भट्ट, प्रशांत कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, राम चंद्र आदि ने समस्या के निराकरण की मांग किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad