Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राना दिनेश प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

राना दिनेश प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
बस्ती, 11 जून।
नगर थाना क्षेत्र के खुटहन के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे लोहे की सीढ़ी ले जा रहे दो सगे भाई हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनो की मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवार को 50 हजार रूपये अहेतुक सहायता का चेक सौंपा। 


कहा आगे भी हर संभव मदद की जायेगी। घटना के विरोध में गांव के लोग हाईवे जाम करके बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और दूसरी ओर भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ बिजली दफ्तर घेरने पहुंच गये। यहा उच्चाधिकारियों से वार्ता के उपरान्त तय हुआ कि जिम्मेदार लाइनमैन व अन्य के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दी जा रही है और मुआवजे के लिये भी सरकार को लिखा जायेगा। बुधवार दोपहर तक मुकदमा न पंजीकृत होने से नाराज राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर थाना परिसर में मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनका सत्याग्रह जारी था। बता दें बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के अड़ियल रैवये और समस्याओं की अनदेखी से जनता परेशान है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad