Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोरबंदर में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म



पोरबंदर में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
नेशनल डेस्कः गुजरात के पोरबंदर शहर में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक ध्रुव सुतारिया ने बताया कि उद्योगनगर थाने में बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, जयराज सुंदावदरा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया ने 22 जुलाई की रात को किशोरी से दुष्कर्म किया। 


चौथे आरोपी मेरु सिंघल ने तीनों की मदद की। सुतारिया ने बताया कि मल्हार और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों ने लड़की को अपनी कार में एक पार्टी प्लॉट पर ले गए। यहां उसे नशीला पेय पिलाया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुतारिया ने कहा, ’उसकी हालत का फायदा उठाकर जयराज, मल्हार और राजू ने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे उसके घर छोड़ दिया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने उसे सिगरेट से जलाया भी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad