Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमिका की हत्या कर लाश के सात टुकडे़ किये, कूएं और नदी में फेंका



प्रेमिका की हत्या कर लाश के सात टुकडे़ किये, कूएं और नदी में फेंका

यूपी डेस्कः झांसी जिले में पूर्व प्रधान संजय पटेल ने अपनी प्रेमिका रचना यादव (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को 7 टुकड़ों में काट डाला। वारदात को अंजाम देने में उसका भतीजा संदीप पटेल और साथी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार ने मदद की। 13 अगस्त को टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के एक कुएं से 2 बोरियां बरामद हुईं। 


इनमें महिला के धड़ के हिस्से मिले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में कुएं से एक हाथ भी मिला, लेकिन सिर और पैर गायब थे, जिससे पहचान मुश्किल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 18 टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पता चला कि शव की शिनाख्त टीकमगढ़ (मप्र) की रहने वाली रचना यादव के रूप में हुई। उसके भाई ने भी शव की पुष्टि की और बताया कि आरोपी संजय ने उसे फोन कर कहा थाकृ“तेरी बहन को मार डाला है।” 


रचना यादव की दो शादियां हो चुकी थीं। दूसरी शादी के बाद उसका नाम कई विवादों में आया और केस भी दर्ज हुआ। इसी बीच उसकी नजदीकियां पूर्व प्रधान संजय पटेल से बढ़ीं। दोनों के बीच पिछले दो साल से संबंध थे। बताया जा रहा है कि रचना शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इसी बात से परेशान होकर संजय ने उसकी हत्या की साजिश रची। 9 अगस्त को संजय अपने भतीजे संदीप और साथी प्रदीप के साथ रचना को कार में बैठाकर घुमाने ले गया। 


कार में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को 7 टुकड़ों में काटकर तीन बोरियों में भर दिया। इनमें से कुछ हिस्से कुएं में और बाकी लखेरी नदी में फेंक दिए गए। पुलिस ने बुधवार को संजय पटेल और संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर नदी से सिर और अन्य हिस्से बरामद किए गए। दोनों को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी प्रदीप अभी फरार है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad