नोयडा मे होली पर 40 करोड़ की शराब पी गये शौकीन
गौतम बुधनगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश में होली पर शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। पीने वालों की संख्या भी इस बार होली में कम नहीं रही। नोएडा में भी होली के अवसर पर 40 करोड रुपए की शराब की बिक्री हो गई जो पिछले वर्ष की तुलना में पांच करोड रुपए अधिक है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि रंगों के त्योहार होली पर तीन दिनों में शराब की बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
शराब बिक्री के मामले में इस बार 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और करीब 3 लाख बल्क लीटर के साथ देसी शराब की बिक्री के मामले में भी नोएडा सबसे आगे रहा। उन्होंने बताया कि 2.7 लाख लीटर बिक्री के साथ बीयर दूसरे और 1.9 लाख लीटर बिक्री के साथ विदेशी शराब तीसरे स्थान पर रही। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कुल शराब की बिक्री करीब 7.7 लाख लीटर दर्ज की गई। जिसकी कुल कीमत 32 करोड रुपए है। उन्होंने कहा कि आम दिनों में चार से पांच करोड़ की शराब की बिक्री होती है।
शराब की बिक्री में इस बार काफी अधिक बिक्री हुई है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अधिकृत शराब की दुकानों से ही शराब का खरीदारी करें और अपना जीवन सुरक्षित रखें उन्होंने यह भी अपील की है कि गैर कानूनी तरीके से बिक रहे शराबों की जानकारी पुलिस को अथवा आबकारी विभाग को दें। इसी तरह आगरा में 3 दिनों में ₹38 करोड़, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ₹40 करोड़, और वाराणसी में एक दिन में ₹10 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ शराब की बिक्री हुई। भदोही में भी 2 दिनों में 2.5 करोड़ की शराब बिकी, जो पिछले वर्ष से काफी अधिक है।










Post a Comment
0 Comments