नोयडा मे पांच सट्टेबाज गिरफ्तार
गौतम बुद्धनगर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव)। टी 20 वर्ल्ड कप के आज फाइनल मैच में सट्टेबाजी की प्रबल संभावना है। क्योंकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में सट्टेबाजी करते हुए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पुलिस को लैपटॉप, टैबलेट, डेस्कटॉप, चार्जर, प्रिंटर, डाटा केबल, राउटर आदि सामान बरामद हुए हैं।
पुलिस का दावा है कि सट्टेबाज उस समय सटटेबाजी कर रहे थे जब द्वितीय पाली में इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रही थी एवं 12वीं ओवर चल रही था। पुलिस का कहना है कि सटटेवाज भारत पर 50 पैसे और इंग्लैंड की जीत पर ₹2 का रेट दे रहे थे। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सटटेबाज जिन्हें बुकीज का नाम दिया जाता है नोएडा के सेक्टर 113 के एक फ्लैट में सट्टेबाजी का काम कर रहे थे। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के गीता कॉलोनी के रहने वाले विनय सहगल, राजीव शर्मा, पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले नवदीप सिंह, अमृतसर के रहने वाले सुनील सेठ एवं नेपाल के रहने वाले देव कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना विनय सहगल है। सभी मिलकर जूम एप व ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन और फोन कॉल का उपयोग कर अवैध काम कर रहे थे। इसी सम्बन्ध में एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित ऑनलाइन छोटे-छोटे सट्टेबाजों को जोड़ते थे और खुद अपना मुनाफा हवाले के माध्यम से प्राप्त करते थे । उन्होंने कहा कि सट्टेबाजो का नेटवर्क भारत सहित दुनिया के की देशों में फैला है। पुलिस जांच कर अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि आज फाइनल मैच है इसलिए पुलिस सतर्क है और सम्बंधित जानकारी जुटाने को प्रयासरत हैं।










Post a Comment
0 Comments