Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: सिविल लाइन इलाके मे जिला अस्पताल के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला अधिवक्ता ने काटा हंगामा

फोटो पचियः महिला अधिवक्ता और पति


Bijnor: सिविल लाइन इलाके मे जिला अस्पताल
के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला अधिवक्ता ने काटा हंगामा

बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
जिला अस्पताल के सामने और पुलिस कप्तान के निकट सरेआम सेक्स रैकेट संचालित किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये सिविल लाइन इलाका है जहां अक्सर वीआईपी और प्रशासनिक अफसरों की चहलकदमी रहती है। महिला अधिवक्ता कई दिनों से इस मामले को नोटिस कर रही थी। वह रंगे हाथ उन महिलाओं को पकड़ना चाहती थी जो खुलेआम सेक्स अपील करती नजर आती हैं और ग्राहकों को सेट कर उनसे रूपये ऐंठती हैं। महिला अधिवक्ता प्रियका शर्मा का कहना है कि वह इसी रास्ते से रोज आती जाती है। महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां देखकर उसे पूरा यकीन था कि यहां सेक्स रैकेट संचालित होता है। 


इसकी जानकारी उसने अपने पति जगजीत सिंह को दी जो राष्ट्रीय हिन्दू एकता संघ के जिलाध्यक्ष हैं। जानकारी होने पर उन्होने मामले का भंडाफोड़ करने का प्लान बनाया। आज कोर्ट से आते समय महिला अधिवक्ता प्रियंका शर्मा संदिग्ध महिलाओं से भिड़ गई। कुछ देर बाद पति जगजीत सिंह भी पहुंचे। काफी देर तक हंगामा जारी रहा। बाद मे पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया। 


नुमाइश ग्राउण्ड चौकी के एसआई ने आरोपी महिलाओं को बगैर किसी जांच पड़ताल के छोड़ दिया और महिला वकील तथा उनके पति को भी जाने को कह दिया। आरोप है कि घर जाते समय आरोपी महिलाओं व उनके समर्थकों ने महिला अधिवक्ता और उसके पति पर पत्थरबाजी की। जगजीत सिंह ने मांग किया है कि सिविल लाइन इलाके से सेक्स का ये अड्डा हर हाल मे हटना चाहिये। सच्चई क्या है यह जांच मे सामने आयेगा लेकिन आरोप सही हैं तो पाश इलाके के अवांछित गतिविधियों का संचालन प्रशासन की अक्षमता को उजागर करता है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad