चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ
बस्ती, 31 मार्च। चित्रांश क्लब पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, ने चित्रांश क्लब अध्यक्ष शेषनरायन गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराने के साथ ही प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त द्वारा स्थापित चित्रांश क्लब पिछले तीन दशक ने निरन्तर समाज सेवा के कार्यो को आगे बढा रहा है। क्लब के अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे क्लब के दिशा निर्देश के अनुरूप चित्रांश क्लब के सरोकारों से जन मानस को जोड़े। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने क्लब अध्यक्ष शेषनरायन गुप्ता, संयोजक राजन गुप्ता, महामंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, अभय पाल, पं. सरोज मिश्र, अमरमणि पाण्डेय, कंचन बाला कन्नौजिया, सुषमा चौधरी ने कहा कि चित्रांश क्लब सेवा और सहयोग का उदाहरण बनके उभरा है। निश्चित रूप से नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारी पर्यावरण रक्षा, नदियों की स्वच्छता के साथ ही जन मानस से जुड़े रचनात्मक कार्यों को गति देंगे। शपथ ग्रहण समारोह में महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा, संध्या दीक्षित, संज्ञा श्रीवास्तव संजू श्रीवास्तव प्रतिभा अर्चना, रत्ना शुक्ल, वीना गुप्ता, दीपू, अनिल पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव दद्दुल, अवनीश सिंह, मुजीब अंसारी, अयाज, सूरज प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, जय प्रकाश उपाध्याय , अंशुल आनन्द, मनीष श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।











Post a Comment
0 Comments