Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली के विवेक बिहार मे लगी भीषण आग, 9 की मौत



दिल्ली के विवेक बिहार मे लगी भीषण आग, 9 की मौत
दिल्ली एन सी आर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
दिल्ली के विवेक विहार में तड़के  करीब साढ़े तीन बजे एक चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन बजे भोर में जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे तभी एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआत सेकेंड फ्लोर पर लगे एसी में ब्लास्ट से हुई और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। 



हालात इतने भयावह थे कि लोगों को संभलने या बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। कहा जा रहा है कि फायर विभाग के मुताबिक, तीन लोगों के शव सीधे बिस्तर पर मिले। कुछ लोग सीढ़ियों तक पहुंचे लेकिन वहां भी जिंदगी ने उनका साथ छोड़ दिया। सीढ़ियों पर मिले जले हुए शव इस बात की गवाही देते हैं कि उन्होंने आखिरी वक्त तक बचने की कोशिश की। तीसरे फ्लोर पर रहने वाले परिवार ने खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागने की कोशिश की। उन्हें लगा कि ऊपर जाकर जान बच सकती है लेकिन किस्मत ने वहां भी साथ नहीं दिया। 


छत का दरवाजा बंद था और वे वहीं फंस गए। जानकारी के अनुसार इमारत के आगे की तरफ रहने वाले कुछ लोगों को समय रहते बचा लिया गया लेकिन पीछे की तरफ रहने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हुए। आग की शुरुआत भी उसी हिस्से से हुई थी जिससे वहां रहने वालों के पास बचने का कोई मौका नहीं रहा। रेस्क्यू टीम को भी पीछे तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहे की सरिया काटकर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें एक बच्ची और एक महिला की जान बच सकी। 


इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि अब डीएनए टेस्ट के जरिए ही मृतकों की पहचान हो पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कुल 9 मौतों की पुष्टि हो चुकी है लेकिन जांच जारी है और आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत सेकेंड फ्लोर पर लगे एसी में ब्लास्ट से हुई। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कुछ लोग इसे शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं लेकिन जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad