Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अम्बेडकर नगर मे चार मासूम बच्चों की मौत का रहस्य गहराया, आज मां की लाश नाले मे मिली



अम्बेडकर नगर मे चार मासूम बच्चों की
मौत का रहस्य गहराया, आज मां की लाश नाले मे मिली

यूपी डेस्कः
अम्बेडकर नगर से बहुत ही दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार, घर में चार बच्चों के शव मिलने के अगले दिन, मां का शव नाले में पाया गया है। पुलिस घटना की हकीकत जांच करने मे जुटी है। इस मामले मे मां पर बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस मामले मे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि शव इतने पास होने के बावजूद उसे खोजने में 24 घंटे से ज्यादा समय लग गये। अब तक मां को आरोपी मानकर चल रही जांच अब नए एंगल से आगे बढ़ाई जा रही है। अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली के मुरादाबाद मोहल्ले में कल एक मकान में 4 सगे भाई बहनों का शव मिला था। चारों की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। चारों का शव एक ही बेड पर मिला था। चेहरे पर हथौड़े या ईंट से वार कर कुचलने और गले पर काटे जाने का निशान मिला था। 


मौके से मां गायब थी जबकि पिता सऊदी अरब रहता है और पिछले 4 वर्षों से वापस नहीं आया है। प्रथम दृष्टया मां को हत्यारोपी मानकर जांच पड़ताल पुलिस कर रही थी कि आज 24 घंटे बाद आरोपी मां का शव घटना स्थल से 100 मीटर दूर पर नाले के किनारे पाया गया। जानकारी के अनुसार, अब पुलिस नए एंगल से जांच शुरु की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी उठाया है और पूछताछ कर रही है। पूरा मामला रहस्यमय हो गया है। बच्चों की हत्या कौन किया और महिला की मौत कैसे हुई। इस पर अब पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है और पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद कुछ बोलने को कह रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad