Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस कस्टडी से भागकर किया सुसाइड



पुलिस कस्टडी से भागकर किया सुसाइड
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
ग्रेटर नोएडा मे पुलिस की हिरासत से भागकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने स्वीकार किया है कि जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में आत्महत्या करने वाली युवती के पति ने भी अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। 


लेकिन पुलिस इस बात का खंडन कर रही है कि युवक ने पुलिस हिरासत से भागकर आत्महत्या की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर एक 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने वाली युवती पारूल चौधरी सिक्योरिटी गार्ड थी। शनिवार की सुबह पारूल चौधरी ने कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी थी। आनन-फानन में पारूल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्प्ताल ले जाया गया। 


जहां पारूल को मृत घोषित कर दिया गया। जानकार सूत्रों का दावा है कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने पारूल के पति सौरभ चौधरी को हिरासत में ले रखा था। रविवार की देर रात को सौरभ थाने की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद सौरभ सूरजपुर में स्थित प्रेमकुंज कालोनी में अपने आवास पर पहुंचा। वहां पहुंचकर सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे सौरभ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सम्बन्ध में (प्रभारी निरीक्षक) सर्वेश चंद ने स्वीकार किया है कि जीएल बजाज कॉलेज में आत्महत्या करने वाली युवती पारूल के पति सौरभ ने आत्महत्या कर ली है।


सर्वेश चंद ने इस बात को गलत बताया कि सौरभ पुलिस की हिरासत में था।  उनका कहना है कि सौरभ को पुलिस ने हिरासत में जरूर लिया था किन्तु पूछताछ करने के बाद उसे उसकी माँ को सौंप दिया गया था। उधर इस मामले की जानकारी रखने वाले  सूत्रों का कहना है कि सौरभ नॉलेज पार्क थाने की पुलिस की हिरासत में था। रात में पेशाब करने जाने का बहाना बनाकर वह फरार हो गया। डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में नहीं था। उसने सूरजपुर में अपने कमरे में आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले में अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad