Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलवारी मे पीट पीट कर बुजुर्ग की हत्या



कलवारी मे पीट पीट कर बुजुर्ग की हत्या
बस्ती, 18 जून।
कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर एक मामूली विवाद मे अधेड़ की हत्या हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद शमी का गांव के ही राजकुमार प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 



विवद बढ़ने पर राजकुमार ने बांस के डंडे से मोहम्मद शमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शमी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad