Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आमी नदी मे उतराता मिला युवक का शव, आये दिन बस्ती मे मिल रही हैं लाशें

आमी नदी मे उतराता मिला युवक का शव,
आये दिन बस्ती मे मिल रही हैं लाशें

रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
थाना क्षेत्र में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर आमी नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रुधौली थाना क्षेत्र के समय माता मंदिर के समीप नदी में दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतराता देखा तो तत्काल इसकी सूचना रुधौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। 


शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके चलते उसकी हालत भी काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्माकला निवासी राम सिरपत चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम सिरपत चौधरी 23 अगस्त की शाम घर से बिना बताए निकले थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 26 अगस्त को रुधौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आमी नदी में उनका शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घर से निकलने के बाद आखिर राम सिरपत चौधरी नदी तक कैसे पहुंचे? 


उनकी मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? इन तमाम सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग मामले में हत्या की आशंका भी जता रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुधौली पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृतक के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad