बैरिहवां मे जलजमाव की समस्या से जूझ रहे नागरिक, समाधान की मांग
बस्ती, 26 सितम्बर। नगर पालिका क्षेत्र के बैरिहवा वार्ड नंबर 22 में नागरिक सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड की अधिकांश सड़कों पर पिछले करीब 15 वर्षों से समुचित मरम्मत अथवा आवश्यक सुधार कार्य नहीं हुआ है। बारिश के दौरान स्थिति नारकीय हो जाती है। लगातार तीन दिनो से हो रही बारिश से जनजवीन और अस्त व्यस्त हो गया है।
टीवी टॉवर से बैरिहवां जाने वाले रास्ते की स्थिति दयनीय है। वहीं आकाश पब्लिक स्कूल से सावित्री विद्या विहार के आगे तक सड़क के काफी हिस्से में पानी भरा होने से आवागमन बाधित है। मजबूरी मे लोगों को गंदे पानी मे घुसकर जाना पड़ रहा रहा है। इसी रास्ते पर आसपास चार विद्यालय हैं। हजारों बच्चों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। ऐसे में जलभराव और खराब सड़क की स्थिति बच्चों, अभिभावकों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
समाजसेवी रंजीत श्रीवास्तव ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी, को ज्ञापन देकर टीवी टॉवर-बैरिहवा मार्ग, जलभराव, नाली और सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। लेकिन नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा मे कोई प्रयास नही किया। स्थानीय निवासियों ने नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखते हुये अविलम्ब समस्या के समाधान की मांग किया है।





Post a Comment
0 Comments