Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रिहायशी मकान पर गिरा पेड़, भागकर परिजनों ने बंचाई जान


 

रिहायशी मकान पर गिरा पेड़, भागकर परिजनों ने बंचाई जान
बस्ती, 26 सितम्बर।
कोतवाली थानान्तर्गत पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले मे लगातार बारिश और तेज हवा के चलते दिन मे करीब 12.00 बजे एक विशाल पेड़ रिहायशी मकान के ऊपर गिर गया है। इसका पूरा लोड मकान पर है। ऐसे मे मकान धराशायी होनें की आशंका है। अनहोनी की आशंका से परिजन इस मकान से पीछे अपने पुराने मकान मे चले गये हैं। 

 

जबकि गृहस्थी का सारा सामान उसी मकान के अंदर है। मोहल्ले के शिशिर श्रीवास्तव पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने आपदा विभाग को काफी देर पहले फोन किया लेकिन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुंचा। पीड़ित परिवार ने समय रहते मकान के ऊपर से मलबा हटवाने के लिये स्थानीय प्रशासन से अपील किया है, अन्यथा की स्थिति मे अनहोनी की आशंका बनी रहेगी और गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो जायेगा। आपको बता दें लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बंचाव के इतजाम भी पुख्ता नही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad