Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलिया में शादी घोटाला, 15 गिरफ्तार


UP. DESK. 
बलिया के मनियर में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में धांधली का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को 3 सरकारी कर्मचारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इन आरोपियों में सरकारी कर्मचारियों के अलावा 12 दलाल भी शामिल हैं। मनियर कस्बे में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 568 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था। डीएम रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले चाहे अधिकारी, कर्मचारी या कोई भी हो, सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार करने वालों पर ऐसी कारवाई की जाएगी कि वह जनपद के लिए नजीर बनेगी। यहां यह बताना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थी को 51000 भुगतान किया जाता है, जिसमें रू0 35000 कन्या के खाते में भेजने,ं रू0 10000 वैवाहिक सामग्री खरीदने तथा रू0 6000 आयोजन पर खर्च होता है। इतना तो आप भी जानते होंगे कि डीएम न चाहे तो किसी की औकात नही है जो इतने बड़े और सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में धांधली कर पाये। लेकिन बलि हमेशा बकरों की चढ़ाई जाती है, शेर तो शिकार के बाद भी गुर्राता है। यही कारण है कि इस योजना में लोगों की कई बार शादियां हो जा रही हैं, तीन चार बच्चों की मां भी वरमाला डलवा रही है। बलिया तो एक नजीर बना है लेकिन कमोवेश यही हाल पूरे उत्तर प्रदेश का है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad