Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Lalganj: थाने मे सुसाइड करने कही कोशिश से मचा हड़कम्प



थाने मे सुसाइड करने कही कोशिश से मचा हड़कम्प

मीडिया दस्तक संवादाता, बस्ती। लालगंज थाने के लाकप मे बंद दुष्कर्म के आरोपी आशिक अली ने आत्महत्या की कोशिश कर सनसनी फैला दी। घटना रविवार की है। शौच का बहाना बनाकर वह थाने के अंदर बने शौचालय में गया जहां खिड़की में लगा शीशा तोड़ा, एक नुकीला टुकड़ा निकाला और अपनी गरदन रेतने की कोशिश की। खून से लथपथ हालत मे पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताकर छुट्टी दे दिया। 


आशिक अली का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ जनवरी 2025 में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी चार माह जेल भी रह चुका है। जेल से रिहा होने के बाद भी वह किशोरी को फिर तंग करने लगा। शनिवार की रात आरोपी फिर उसके घर पहुंच गया। परिजनों को उसके कमरे में घुसने की आहट मिली तो उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने चली आई। इसी बीच दोपहर के समय आशिक अली शौच करने गया जहां उसने खौफनाक कदम उठाया और अपनी जीवनलीला खत्म करने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि आरोपी को तत्काल बनकटी पीएचसी पर ले जाकर इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया हैं। अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad