Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: आगबबूला हुई हिन्दू युवा वाहिनी, फूंका पुतला




योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी को
लेकर आगबबूला हुई हिन्दू युवा वाहिनी, फूंका पुतला

मीडिया दस्तक संवाददाता, बस्ती। बिहार के नफरती मौलाना अब्दुल्ला सलीम के द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ की मां के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मौलाना का पुतला फूंका। शास्त्री चौक पर पुतला दहन के उपरान्त प्रदर्शनकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मौलाना अब्दुल सलीम के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।



पुतला दहन के अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक बबलू निषाद, निवर्तमान जिला महामंत्री विनय सिंह, कन्हैया लाल, उपाध्यक्ष सूरत दुबे, प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, अमृतलाल कनौजिया, विजय द्विवेदी, बृजेंद्र कुमार, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार सोनकर, गंगा प्रसाद, प्रमोद सिंह राहुल पाल, करणी सेना जिला प्रभारी रवि सिंह, राम प्रताप सिंह, मोहन सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, दिवाकर भट्ट, सत्यम, राहुल राजभर, प्रशांत कुमार सोनकर, आलोक पांडे सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad