Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उमस से राहत, 58 जिलों में बारिश का अलर्ट

उमस से राहत, 58 जिलों में बारिश का अलर्ट




यूपी डेस्कः लखनऊ, वाराणसी समेत 10 शहरों में आज सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 36 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 80 प्रतिशत हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया है। 


बागपत, गाजियाबाद समेत 5-6 जिलों में मानसून 2-3 दिनों में आएगा। शनिवार की बात करें तो प्रदेश में सिर्फ 18 मिमी. ही बारिश हुई। पूर्वी यूपी में 11.4 मिलीमीटर और पश्चिमी यूपी में 7 मिलीमीटर की बारिश हुई। सबसे ज्यादा औरैया में 85.6 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। अनुमान है कि आने वाले 6 दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। पारा 3-4 डिग्री तक नीचे जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मानसून पूर्वी यूपी, दक्षिणी यूपी में सोनभद्र से बुंदेलखंड, पश्चिम यूपी के कुछ जिलों और नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों से आगे बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा जो 7 दिन से बिहार के रक्सौल में अटकी थी, वह कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए नेपाल और उत्तराखंड की ओर जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad