Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खलीलाबाद मे जिला केसरी पुरस्कार प्राप्त पहलवान की हत्या, बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस


 

खलीलाबाद मे जिला केसरी पुरस्कार प्राप्त पहलवान की हत्या, बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस
संतकबीर नगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में मंगलवार को जिला केसरी खिताब से नवाजे जा चुके मशहूर पहलवान को गिठनी बाजार जाते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों लाठी डंडों से मारकर अधमरा कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पहलवान की आखों में लाल मिर्च डाल दिया। 



गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए गए पहलवान को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। भगठान (गोसाईपुर) गांव निवासी प्रशासक रामाकांत यादव पुत्र दयाराम ने कोतवाली खलीलाबाद थाने में दी गयी तहरीर में यह उल्लेख किया है कि उनके छोटे भाई 35 वर्षीय ब्रह्मानंद यादव मंगलवार को दोपहर के करीब 2ः50 बजे अपनी बाइक से महुली थाना क्षेत्र के गिठनी बाजार जा रहे थे। 



वह अपने गांव के राकेश यादव के घर के सामने पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे उनके गांव के राकेश यादव,छबिराम,अजय,अभिमन्यु यादव ने उनकी बाइक रोक दी। लाल मिर्च का पाउडर उनकी आंख में डाल दी। इससे वह बाइक के साथ जमीन पर गिर गए। इसके बाद ये लोग उन्हें लाठी-डंडे, फरसे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व उनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देखकर आरोपित मौके से भाग गए। इसकी सूचना यूपी-112 को दी गई।

 

पुलिस ने पहलवान को सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया। यहां के चिकित्सक हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किए। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिए। बाईपास पर शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी सुशील कुमार सिंह,सीओ प्रियम राजशेखर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक एएसपी सुशील कुमार सिंह परिजनों को समझाते रहे। आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर वे मान गए। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad