Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया मे गड्ढे में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव

देवरिया मे गड्ढे में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव


देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 21 जून। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खुखुंदू के भटहर गांव निवासी मृतक गया यादव बहादुरपुर गांव के पास स्थित एक गिट्टी बालू की दुकान पर चौकीदारी करते थे। रोज की तरह गुरुवार शाम को भी वह घर से भोजन कर बहादुरपुर दुकान के लिए निकले थे। लेकिन शुक्रवार को सुबह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन किनारे गया यादव का शव दुकान से तकरीबन दस मीटर दक्षिण गड्ढे में मिला। थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad