Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमरोहा मे 23 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, दरोगा संजय तोमर, हेड कांस्टेबल प्रमोद और दो सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार


 

अमरोहा मे 23 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, 
दरोगा संजय तोमर, हेड कांस्टेबल प्रमोद और दो सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार

यूपी डेस्कः
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। इसमें एक दरोगा, एक सिपाही और सीआरपीएफ के दो जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ में तैनात दो जवान मोहित और लालाराम युवती को धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर ले गये थे। आरोप है कि उन्होंने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात अपने परिचित दरोगा और सिपाही के साथ मिलकर एक फार्म हाउस पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर, हेड कांस्टेबल परविंद्र उर्फ प्रमोद और दोनों सीआरपीएफ जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने हुए बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी केस दर्ज किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad