Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर में 8 साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी धराया

 बिजनौर में 8 साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी धराया




बिजनौर, उ.प्र.। थाना कीरतपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने मासूम को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम घर के पास खेल रही आठ वर्षीय बालिका को गांव के ही विजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने लालच दिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad