कनिष्ठ लिपिक पर हुआ आकाश शुक्ला का चयन
नपा चेयरमैन ने किया सम्मानित
बस्ती, 17 सितम्बर। शहर के विशुनपूरवा मोहल्ला निवासी आकाश शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश कर्मचारी सेवा चयन आयोग द्वारा कनिष्ठ लिपिक के पद पर हुआ है। आकाश की इस कामयाबी पर परिवार मे खुशी का माहौल है। रिश्तेदार, मित्र सभी उन्हे बधाइयां व शुभकामनायें दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे अपने आफिस मे सम्मानित किया गया है।
आकाश राजेन्द्र कुमार शुक्ला एवं शुभावती देवी के होनहार पुत्र हैं। परिजनों को उनकी मेहनत और तैयारी पर भरोसा था जो आज परिणाम के रूप मे सामने आया है। आकाश दो भाई हैं। पिता सरकारी टीचर और मां हाउसमेकर हैं। बड़े भाई रेलवे मे इंजीनियर व भाभी सरकारी टीचर हैं। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। आकाश के साथ ही बस्ती शहर के हिमांशु द्विवेदी, संगम जयसवाल, आशीष श्रीवास्तव तथा सुशांत पांडे का भी कनिष्ठ लिपिक के लिये चयन हुआ है।





Post a Comment
0 Comments