Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अचानक सामने आया मानसिक विक्षिप्त, बाइकसवार की मौत

अचानक सामने आया मानसिक विक्षिप्त, बाइकसवार की मौत




बस्ती, 30 जून। जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही पेट्रोल पम्प के सामने रविवार की शाम करीब साढे सात बजे 41 वर्षीय पल्सर सवार युवक के सामने अचानक एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति आ गया। बाइकसवार जब तक संभल पाता वह उस व्यक्ति से भिड़ गया। घटना में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बूलेंस से दोनों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया जहा चिकित्सको ने जांचोपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बड़वारे गांव निवासी 41 वर्षीय हीरालाल पुत्र मधुबन पल्सर से कुदरहा जा रहे थे कि छरदही पेट्रोल पम्प के सामने राम जानकी मार्ग पर अचानक छेडिहा गांव निवासी 62 वर्षीय तेरसू पुत्र घिसयावन के आने से वे गिर गये, दोनो को चोटें आईं। ग्रामीणों ने एम्बूलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा पहुंचाए। जहां चिकित्सको ने हीरालाल पुत्र मधुबन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। तेरसू पुत्र घिसयावन का हालत गंभीर देख जिला स्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणो ने बताया कि तेरसू मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह इधर उधर घूमता रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हो गयी। इनके स्वजनों को सूचना अवगत करा दिया गया है। मोटर साइकिल पुलिस के कब्जे मे है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad