Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने का षड़यंत्र

आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने का षड़यंत्र




बस्ती, 29 जून। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के औसापुर निवासी अदालती पुत्र कालीदीन ने जिलाधिकारी सहित सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र देकर उसकी आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने का षड़यंत्र करने वाले बानगढ निवासी सत्यनरायन पुत्र गंगाराम के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। पत्र में अदालती ने कहा है कि वह औसापुर का मूल निवासी है।

उसके आबादी की जमीन पर बानगढ निवासी सत्यनरायन पुत्र गंगाराम आये दिन तरह-तरह से कब्जा करने का षड़यंत्र रचते रहते हैं। सत्यनरायन औसापुर के मूल निवासी भी नहीं है। कुछ लोगों के उकसावे पर वह जमीन पर कब्जा कर लेना चाहता है। वाल्टरगंज पुलिस द्वारा भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई के बावजूद सत्यनरायन आये दिन विवाद किया करता है। वह आपराधिक किस्म का मनबढ व्यक्ति है और किसी भी घटना को अन्जाम दे सकता है। अदालती ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि उसके परिवार के जान माल की रक्षा कराने के साथ ही जमीन की भी रक्षा कराया जाय।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad