Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आनलाइन हाजिरी के विरोध में 34 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा

आनलाइन हाजिरी के विरोध में 34 संकुल शिक्षकों का इस्तीफा



बस्ती, 25 जुलाई।
डिजिटल हाजिरी सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर सदर ब्लाक के 34 संकुल शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में डिलिया बीआरसी पर बीएसए को सम्बोधित अपना इस्तीफा खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर को सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षण कार्य के अलावा कोई अतिरिक्त कार्य नहीं किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल शैल शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, 15 अर्धआकस्मिक अवकाश और कैशलेश इलाज समेत शिक्षकों की सभी समस्याएं सरकार जब तक दूर नहीं करेगी तब तक डिजिटल हाजिरी का कोई औचित्य नहीं है। कहा कि सरकार शिक्षक हितों के विरुद्ध कार्य कर रही है और यदि शीघ्र शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा। मौके पर ब्लॉक मंत्री विजय प्रताप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार, रचना पाल, प्रभाकर धुसिया, अंकिता उपाध्याय, स्वालिहा खातून, रश्मि बेन, सोनाली, मीनाक्षी, सौम्या ,अर्चना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad