Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

6 सूत्रीय मांगों को लेकर सुभासपा का धरना प्रदर्शन

6 सूत्रीय मांगों को लेकर सुभासपा का धरना प्रदर्शन



बस्ती, 25 जुलाई। गुरूवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछडा मोर्चा ‘सुभासपा’ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और क्षेत्रीय नागरिकां ने भानपुर तहसील परिसर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी भानपुर के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।


ज्ञापन के द्वारा मांग किया गया है कि सरयू नहर खण्ड 4 के अन्तर्गत पकड़ी रजवाहा माइनर का संचालन कुशलता से किया जाय। नहर में निकले किसानों की जमीनों का मुआवजा का भुगतान किया जाय व पकड़ी रजवाहा के पुलिया से भगवानपुर पुलिया तक नहर पक्का करवाया जाय, विद्युत उपकेन्द्र भानपुर के आमा फीडर के अन्तर्गत ग्राम भौखरी में लगे अवैध व अनैतिक पोल को हटाया जाय, लगभग 220 मीटर केबल के माध्यम से दर्जनों जगह हरे पेड़ में बांधकर बिजली सप्लाई दिया गया है जिसको हटाया जाय, उक्त गांव में राम बुझारत मौर्या के घर के सामने दो बिजली के पोल लगभग 2 साल से गिरे पड़े हैं। उसको लगाया जाय। 


कोरिया डीह पुलिया से कोठिला पुलिया के बीच बम्बा व छोटी पुलिया का निर्माण कराया जाय और द्वारिका चक ग्राम पंचायत केवटा खोर फीडर सोनहा के अन्तर्गत लगा ट्रांसफार्मर ओबर लोड चल रहा है, इस ट्रांसफार्मर से 3 गांवों को की विजली की सप्लाई है इसकी क्षमता को बढ़ाया जाय। ग्राम पंचायत कोठिली में बने आंगनवाड़ी केन्द्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय, महिला शौचालय तथा बच्चों का शौचालय, बच्चों को शुद्ध पेयजल का व्यवस्था कराया जाय। ज्ञापन सौंपने के बाद सुभासपा नेता प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि सम्बन्धित विभागों को कई बार लिखित रुप में सूचित करने के वावजूद भी प्रकरण को संज्ञान में नहीं लिया गया, मांगो की पूर्ति ना होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad