Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विष्णुदत्त ओझा को नमन कर 115 लोगों ने रक्तदान किया

विष्णुदत्त ओझा को नमन कर 115 लोगों ने रक्तदान किया



बस्ती, 25 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मण्डलीय गौरक्षा समिति के संस्थापक योगी आदित्यनाथ के अनन्य सहयोगी एवं हिन्दू युवा वाहिनी उ.प्र. के स्थापन प्रदेश संयोजक स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा के 13 वीं पुण्य तिथि पर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय टाउन क्लब के सभागार में विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वरदत्त ओझा के संयोजन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 


गुरूवार को आस्था के बीच 115 साधकों ने रक्तदान कर स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रक्तदान शिविर के दौरान भावुक विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि आज स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा का भौतिक शरीर हमारे बीच नहीं है किन्तु उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। उनका जीवन चरित्र और अविस्मरणीय कार्य शैली युवाओं के लिये सदैव प्रेरणा का श्रोत बना रहेगा। कहा कि राष्ट्रवाद के अजेय यौद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा, अनाथ, अशक्त, गरीब, भय और अभावग्रस्त, बीमार लोगो की सेवा को वे अपना कर्तव्य और धर्म मानते थे। 


कहा कि रक्तदान कर हम स्व. विष्णुदत्त ओझा को नमन् करने के साथ ही अनेक मरीजों को जीवन दान देने का माध्यम बनते हैं। वे युवाओं के लिये सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे। शिविर में निर्वतमान सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,  सुशील सिंह, अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, अखण्ड सिंह, गजेन्द्र सिंह, राना नागेश प्रताप, राना दिनेश प्रताप सिंह, सुभाष शुक्ल, भूपेन्द्र सिंह राना, अखिलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, ओम प्रकाश आर्य, अनूप खरे आशीष शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, रामभवन शुक्ल, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सतीश सोनकर, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर अग्रवाल, अविनाश श्रीवास्तव आदि ने स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि उनका असामयिक निधन देश समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति है। वे सदैव अन्याय का मुखर विरोध करने के साथ ही न्याय के पक्ष में खड़े रहे। 


हिन्दुत्व उनकी जीवन शैली थी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की स्मृति में रक्तदान करने वालों में कामेश्वरदत्त ओझा, विवेक प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश आर्य, अनूप खरे, सुशील सिंह, इन्द्रपाल सिंह, जय प्रकाश शर्मा, मो. नियाज, अरून चौधरी, अंसार अली, आशीष शुक्ल, विक्रम सिंह कौशिक, विमल चौधरी, अर्चित जायसवाल, चन्द्रजीत, धर्मेन्द्र सोनकर, मुकुल सोनकर, मनीष श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र, ब्रजेश प्रताप सिंह, विवेक चौबे, गरूणध्वज पाण्डेय, ऐश्वर्य शुक्ल, लक्ष्मण चौरसिया, गंगानाथ ओझा, आयुष ओझा, अभिनव उपाध्याय के साथ ही कुल 115 लोगों ने रक्तदान किया। स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में जिला चिकित्सानलय और बस्ती चेरिटेबल ब्लड बैंक के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही रवि चौबे, विवेक प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, इन्द्रप्रकाश शुक्ल, रवि चौबे, विजय सिंह, आलोक चौधरी, विक्रम सिंह कौशिक, संजय ओझा, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, अवधेश मुकेश, डी.पी. यादव, विजय कुमार शुक्ला, जितेन्द्र के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने योगदान दिया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad