Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में डीएम के विरोध में अधिवक्ता उग्र, स्थानान्तरण की मांग

देवरिया में डीएम के विरोध में अधिवक्ता उग्र, स्थानान्तरण की मांग




देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरूवार को जिला प्रशासन अधिवक्ता तथा आमने सामने आ गये। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग है कि जिलाधिकारी का अविलंब स्थानांतरण किया जाये। अधिवक्ताओं के आक्रोश के आगे कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के लोग बेबस नजर आए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाईं।

उल्लेखनीय है कि बीते जून माह के 19 तारीख से देवरिया के अधिवक्ता निरन्तर जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन, सड़क जाम और जिला अधिकारी का पुतला दहन कर रहे हैं। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ तथा दिवानी कचहरी अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के विश्राम कक्ष (चेंबर) के पास जाकर माइक लगाकर उत्तेजक भाषण दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि दीवानी बार संघ के अध्यक्ष सिंहासन गिरी के साथ जिलाधिकारी ने अमर्यादित व्यवहार किया है। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad